Home » News Update » बेरमो प्रखंड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत पहुँचे उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा SIR कार्यो का किया निरीक्षण एवं BLO को किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित।

बेरमो प्रखंड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत पहुँचे उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा SIR कार्यो का किया निरीक्षण एवं BLO को किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित। 

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR 2026 अभियान के तहत जिले के बेरमो प्रखंड में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का क्षेत्र भ्रमण कर उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा, सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी बेरमो (ERO) संजीत कुमार सिंह, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी बेरमो (AERO ) मुकेश कुमार एवं वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इस दौरान बूथ के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वोलेंटियर्स के कार्यों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अभियान समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो।

“कोई भी पात्र मतदाता छूटेगा नही”

मतदाता सूची का विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 के निमित बेरमो प्रखण्ड अन्तर्गत SIR से संबंधित डिजिटाइजेशन कार्य में पूरे बोकारो जिला में अव्वल कार्य प्रर्दशन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा के द्वारा स्वय बेरमो प्रखण्ड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या – 42, मध्य विद्यालय,जरीडीह बस्ती के बी एल ओ -सह- सेविका सविता देवी एवं मधुलता देवी तथा बी एल ओ पर्यवेक्षिका- कुमारी सुमित्रा को शाॅल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही औसत एंट्री से कम वाले मतदान केंद्रों की सेविकाओं को (Digitation) डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु क्षेत्र भ्रमण कर दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर मिथलेश पांडेय, उमेश कुमार, गौरव सिन्हा, बिनोद बिहारी विश्वकर्मा, प्रकाश कुमार के अलावे अन्य प्रखंड अंचल कर्मी शामिल रहे।

संवाददाता फुसरो शंकर प्रसाद की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal