Home » News Update » कथारा ओपी में थाना दिवस आयोजित, जमीन संबंधी दो मामलों का हुआ समाधान

कथारा ओपी में थाना दिवस आयोजित, जमीन संबंधी दो मामलों का हुआ समाधान

गोमिया: कथारा ओपी परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया अंचल कार्यालय की ओर से अंचलाधिकारी (सीओ) के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व निरीक्षक अनूप तुरी शामिल हुए। वहीं कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति भी उपस्थित रहे।

थाना दिवस के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं, जिसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामले सामने आए। सुनवाई के क्रम में जमीन संबंधी कुल दो मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति एवं राजस्व-पुलिस समन्वय के माध्यम से समाधान किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में कानून का पालन करें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं निर्णय लेने के बजाय प्रशासन और पुलिस की सहायता लें। थाना दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal