Home » News Update » अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, शराब और मोटरसाइकिल जब्त

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, एक गिरफ्तार, शराब और मोटरसाइकिल जब्त

औरंगाबाद: जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बेनी गांव से एक व्यक्ति को झारखंड निर्मित देशी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेनी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से कुल 8.4 लीटर झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से विक्रम प्रजापति, पिता परशुराम प्रजापति, निवासी बरियावां, थाना माली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया है। माली थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal