फुसरो: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के महिला कल्याण मंडप करगली में शनिवार को घुटियाटांड़ बस्ती निवासी व झारखंड आंदोलनकारी स्व. अरविंद कुमार महतो की 19वीं पुण्यतिथि सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों और कॉलेज के टॉपर छात्र-छात्राओं, सफाई कर्मियों तथा महिला सहियाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो ने किया। मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बच्चो के भविष्य के लिए अभिभावको को चितंन करने की आवश्यकता है। चाहे बच्चे खेल कुद हो या पढाई लिखाई हमेशा अभिभावको को बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करे। श्री चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो के छिपे प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। बेरमाे कोयलांचल क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर गांव एवं शहरी क्षेत्र के बच्चो को प्रतिभा को निखारने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने में सभी का योगदान होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि स्व. अरविंद कुमार महतो जैसे आंदोलनकारियों का सपना तभी सच होगा, जब झारखंड राज्य का युवा शिक्षित और सशक्त बनेगा। प्रतिभाएं किसी परिचय की मोहताज नहीं होती हैं, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के बच्चों में असीम क्षमताएं हैं, और शिक्षा ही वह चाबी है। जिससे वे अपने परिवार और पूरे झारखंड का नाम रौशन कर सकते हैं।
बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में शिक्षा को साथ लेकर चलना है। शिक्षा ही एक विकल्प है। इससे हम समाज में एक अच्छा मानव संसाधन के रूप मे विकसित करने का काम कर सकते है। बच्चे आगे और अच्छा करें इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
सांसद प्रतिनिधि संतोष महतो ने कहा कि झारखंड अगल राज्य के आंदोलन में स्व. अरविंद महतो की भी भूमिका रही है। वे सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे।
कार्यक्रम से पहले स्व. अरविंद महतो चौक पर उनके चित्र पर मुख्य अतिथि श्री चौधरी सहित अतिथियो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस समारोह में मैट्रिक और इंटर के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं सहित अभिभावको, शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर झब्बू सिंह इंटर कॉलेज ढोरी, रामविलास स्कूल बेरमो, डीएवी स्कूल ढोरी, डीएवी स्कूल कथारा, संत पॉल मॉडल स्कूल, रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो, संत एंथोनी हाई स्कूल, राजेंद्र हाई स्कूल कथारा, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल, पीएम श्री राज्य कृत हाई स्कूल, यूपीजी राज्य कृत हाई स्कूल, संत एन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, आदर्श कन्या हाई स्कूल, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो, भरत सिंह स्कूल ढोरी, रामरतन हाई स्कूल ढोरी, कार्मल स्कूल करगली, कृष्ण सुदर्शन स्कूल आदि बेरमो के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित थे।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
