Home » News Update » बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार ने बीएलओ, सुपरवाइजर और वॉलेंटियरों के साथ की समीक्षा बैठक

बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार ने बीएलओ, सुपरवाइजर और वॉलेंटियरों के साथ की समीक्षा बैठक

बोकारो थर्मल, करगली गेट और रहीमगंज समेत कई क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के कार्यो की हुई गहन जांच

फुसरो: मतदाता सूची विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के तहत शनिवार को बेरमो प्रखंड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने किया। इस दौरान प्रखंड के अंतर्गत एसआईआर से संबंधित डिजिटेशन कार्य की वर्तमान प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और काम में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से मतदान केंद्र संख्या 10, 11, 12, 13, 14, 64, 121 एवं 133 के बूथो की कार्यो की गहन जांच की गई। इसके अंतर्गत बोकारो थर्मल, बेरमो स्टेशन खटाल, करगली गेट एवं रहीमगंज क्षेत्र के बूथ स्तर के अधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर और वॉलेंटियर उपस्थित थे। बीडीओ बेरमो श्री कुमार ने सभी कर्मियों को डिजिटेशन से जुड़े डेटा को जल्द से जल्द त्रुटिहीन तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने का टास्क दिया।

​समीक्षा के दौरान बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि मतदाता सूची का सुदृढ़ीकरण बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही या ढिलाई को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की हिदायत दी।

मौके पर मुख्य रूप से रिंकू कुमारी, यशोदा देवी, अमिता, गिरजा देवी, मीना देवी, मंजू राय, उषा देवी, निला सेन गुप्ता, वेदानन्द, राजू प्रजापति, सुशील कुमार वर्मा, संजय कुमार, विनोद बिहारी विश्वकर्मा, गौरव कुमार सिन्हा सहित प्रखंड के कई अन्य अधिकारी, कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal