तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CEIR पोर्टल से 12 थानों से 43 खोए हुए मोबाइल बरामद किया गया।
मोबाइल धारकों के बीच आज शनिवार को वितरण किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंदर कुमार सिंह अध्यक्षता में तेनुघाट स्थित कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल खोने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने सी ई आई आर पोर्टल का उपयोग कर कार्रवाई की।
पुलिस के द्वारा कार्रवाई कर कुल 43 मोबाइल फोन बरामद वितरण किए गए हैं। बरामद मोबाइलों को आज तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिंह के कार्यालय प्रांगन में सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। खोया हुआ मोबाइल पा कर मोबाइल धारकों ने पुलिस को धन्यवाद दिया उनके कार्यों को सराहा। इस मौके पर अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।
थानावार बरामदगी का विवरण
क्र. थाना का नाम बरामद मोबाइल
1 जरीडीह थाना 13
2 कसमार थाना 04
3 पेटरवार थाना 02
4 बोकारो थर्मल थाना 01
5 महुआटांड़ थाना 03
6 गोमिया थाना 05
7 चतरोचट्टी थाना 02
8 आईईओएल0 थाना 02
9 चन्द्रपुरा थाना 04
10 दुग्दा थाना 02
11 पेंक नारायणपुर थाना 02
12 नावाडीह थाना 03
कुल – 43
पुलिस की आम जनमानस से अपील
पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल गुम होता है या चोरी हो जाता है तो तुरंत संबंधित थाना को सूचित करें और सरकार द्वारा जारी। सी ई आई आर पोर्टल पर जाकर विवरण भरें। यदि खोया या चोरी का मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो इसकी सूचना थाना और आवेदक को दी जाएगी।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
