Home » News Update » चतरा में लाखों के अफीम व डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चतरा में लाखों के अफीम व डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चतरा: कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 7.540 किलोग्राम अफीम और 2 क्विंटल 93 किलो 900 ग्राम (293.900 किग्रा) डोडा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम और डोडा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है।

गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेष कुमार नैथानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेगम गांव स्थित एक घर में अवैध अफीम और डोडा छुपा कर रखा गया है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे (भाऊ साहब) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

घर में छुपाकर रखा गया था अफीम और डोडा

टीम ने तेगम गांव में जलेश कुमार (पिता- फुलेश्वर महतो) के ठिकाने पर छापेमारी की। जांच के दौरान जलेश के घर से व्यापार के उद्देश्य से छुपाकर रखी गई 7.540 किग्रा अफीम, 293.900 किग्रा डोडा, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक वीवो (Vivo) का एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किया गया।

तस्कर गया जेल, कांड दर्ज

पुलिस ने आरोपी जलेश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कुंदा थाना में कांड संख्या 52/2026, धारा 15/18/27/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में ये थे शामिल:

छापेमारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाऊ साहेब, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सअनि अशोक कुमार मंडल तथा कुंदा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal