Home » News Update » तेनुघाट पंचायत भवन में शिव शक्ति महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

तेनुघाट पंचायत भवन में शिव शक्ति महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

तेनुघाट:  तेनुघाट आई टाइप कॉलोनी शिव शक्ति महिला समिति के द्वारा तेनुघाट पंचायत भवन में सावन महोत्सव पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नीलम प्रसाद, गौरी देवी, रतना सिन्हा, सुनीता सिन्हा एवं पूनम सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि सावन हरे भरे होते हैं इस समय खेत खलियान अन्नदाता की खुशहाली का प्रतीक होते हैं। खुशहाली के महोत्सव के साथ-साथ सुहागिनों के सोलह श्रृंगार का माह भी धर्मशास्त्र में वर्णित है। आज यहां उपस्थित महिलाएं हरी हरी चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, साड़ी पहने हुए दिख रही है जो काफी आकर्षक नजर आ रही है। सर्वप्रथम कार्यक्रम में सभी महिलाओं का स्वागत सुप्रिया सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी महिलाओं ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित महिलाओं ने नृत्य एवं गीत से महिलाओं ने उपस्थित लोगों का मन प्रसन्न किया। आंखों पर पट्टी बांधकर छोलनी से ताश के पत्तों को उठाने के खेल को देखकर लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे, वही म्यूजिकल चेयर में भी सभी ने अपने-अपने अनूठा अंदाज पेश किया। साथ ही कई तरह के खेल महिलाओं ने दिखाई। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने बताया कि महिलाओं के सामाजिक एवं संस्कृति योगदान के काफी शरण की और बताया कि इस तरह से आपसी भाईचारा से कार्यक्रम संपूर्ण करने में सभी का काफी सराहनीय भूमिका रहा। इस अवसर पर पूजा देवी, पल्लवी सिन्हा, ज्योति देवी, नंदिनी देवी, श्वेता सिन्हा, सुप्रिया सिन्हा, ममता सिन्हा, बॉबी कटरियार, शालिनी कुमारी, सोनी देवी, अनीता विश्वनाथन, अमिता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता कटरियार आदि सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal