Home » News Update » बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान,ऐप डाउनलोड कर दिया गया प्रशिक्षण

बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान,ऐप डाउनलोड कर दिया गया प्रशिक्षण

बेरमो: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-झारखंड सरकार के सचिव के रवि कुमार के पत्रांक के आलोक में शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (एसआईआर) का सफल आयोजन किया गया. बोकारो समाहरणालय के उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन और एडीएम किशोर कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और युवाओं को मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था.​जागरूकता अभियान के तहत उपस्थित सभी लोगों और विद्यार्थियों के मोबाइल में चुनाव आयोग के आधिकारिक ऐप को डाउनलोड कराया गया तथा इसके इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.इस दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े फार्म 6, 7 और 8 के महत्व की विस्तृत जानकारी दी और इन्हें सही तरीके से भरने के तौर-तरीके बताए.इसके साथ ही फॉर्म के साथ संलग्न किए जाने वाले अनिवार्य 12 प्रकार के पहचान और निवास संबंधी दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार से समझाया गया, ताकि लोगों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

फोटो-डिग्री कॉलेज में जानकारी देते

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal