Home » News Update » विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल,धरियाडीह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल,धरियाडीह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

गिरीडीह: विश्व आदिवासी दिवस के पूर्व ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल,धरियाडीह में शनिवार को सदन सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर ग्रुप में चार सदनों के बीच था। प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नागपुरिया, संथाली आदि गीतों की धुन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

मौके पर प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने बताया कि आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने,उनकी अनूठी संस्कृति को बचाने और पर्यावरण की सुरक्षा में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। कहां की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में कौशल और कला में बारीकी तथा निखार के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ता है इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान गार्नेट हाउस, द्वितीय स्थान टोपाज हाउस एवं तृतीय स्थान एमेराल्ड हाउस ने किया,वहीं सीनियर ग्रुप में प्रथम टोपाज,द्वितीय एमेराल्ड एवं तृतीय सफायर हाउस ने किया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी,मोहम्मद शहरयार एवं बरनाली पाल ने बारीकी से अपना निर्णय दिया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्मृति सिन्हा,धीरज जायसवाल,ईरम,उमा आनंद,अंजलि कुमारी,संदीप शोला आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal