Home » News Update » विश्व आदिवासी दिवस पर चितरपुर रामगढ़ स्किल सेंटर में हुआ भव्य कार्यक्रम, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

विश्व आदिवासी दिवस पर चितरपुर रामगढ़ स्किल सेंटर में हुआ भव्य कार्यक्रम, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

रामगढ़: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, चितरपुर रामगढ़ स्किल सेंटर में मंगलवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा, परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने तथा अपनी अनूठी संस्कृति, भाषा एवं परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जंगल और प्रकृति सुरक्षित रहेंगे, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। वहीं, अपनी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण समाज की पहचान को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति का सच्चा रक्षक रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी जड़ों, पूर्वजों की विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर इंद्रदेव वर्मा, शिवनंदन कुमार, नीरू कुमारी, विवेक कुमार सहित सेंटर के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal