Home » News Update » तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई।

तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई।

तेनुघाट: अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के निवर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभु कुमार का स्थानांतरण रामगढ़ जिले में हो जाने के बाद बुधवार को अस्पताल परिसर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अस्पताल के वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिनोद कुमार तिवारी के साथ-साथ अस्पताल के सभी नर्स, स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे

विदाई समारोह के दौरान डॉ. बिनोद कुमार तिवारी ने डॉ. शंभु कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ शंभु कुमार बहुत ही सहयोगी व्यक्ति हैं, इनका व्यवहार भी काफी कुशल पूर्वक है। इनके कार्यकाल में अस्पताल की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने डॉ. शंभु कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनका अनुभव नए स्थान पर भी लोगों के काम आएगा। स्टाफ के सदस्यों ने भी डॉ. शंभु कुमार के साथ बिताए समय को याद किया और उन्हें फूल-माला पहनाकर विदा किया। डॉ. शंभु कुमार ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि तेनुघाट में बिताया समय हमेशा यादगार रहेगा। मौके पर अस्पताल के लिपिक सुशील कुमार प्रदीप, नर्स अंजू कुमारी सिन्हा, कर्मचारी रामाशंकर शर्मा, हरे राम प्रसाद, सुदर्शन यादव, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव, राजन कुमार, प्रसाद कुमार, संजय कुमार, शिवकुमार यादव, मोहन यादव, चन्दन कुमार, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal