तेनुघाट: डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल उलगड्डा आजादी के 80वीं वर्षगांठ को धूम धाम से मनाने के लिए बच्चों में देशभक्ति तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नर्सरी से तृतीय तक के छात्र/छात्राओं के बीच चित्रांकन, वर्ग चतुर्थ से लेकर षष्ठ के छात्र/छात्राओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता तथा सप्तम से दशम तक के बच्चों के बीच देशभक्ति निबंध लिखों तथा क्राफ्ट बनाओ प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 400 बच्चों ने भाग लिया।
जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एक से एक बढ़कर चित्र एवं क्राफ्ट बनाकर सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह स्वतंत्रता दिवस के शुभ दिन शनिवार 15 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों की उपस्थिति में दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोविंद यादव, गोवर्धन कुमार, तनुजा कुमारी, रवि कुमार, समीर नायक, अनुपमा सिन्हा, कुमारी शालिनी, अनिता कुमारी, महेश यादव, नितेश कुमार, कमलनाथ टुडु, नफीस अंसारी, दीपक ठाकुर इत्यादि शिक्षक/शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
