बोकारो थर्मल: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो थर्मल की नई बस्ती में शनिवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरमो पंचायत के उपमुखिया अफजल हुसैन ने तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाया और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।
झंडोत्तोलन समारोह में गांव के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हाफिज निजामुद्दीन, ताहिर अंसारी, समीर अंसारी, मौलाना सरफराज, शरीफ, एजाज, इम्तियाज, रियाज, अरबाज, निसार, आसिफ, राजा, तौसीफ, असलम, बिलाल, युसूफ (बाबू), राजा बाबू, जानी बाबू, शाहिद, अदनान, अरहान और दिलखुश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया गया तथा लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
