Home » News Update » देशभक्ति के रंग में रंगा डीएवी कथारा, स्वतंत्रता दिवस पर गूँजा राष्ट्रप्रेम का संदेश।

देशभक्ति के रंग में रंगा डीएवी कथारा, स्वतंत्रता दिवस पर गूँजा राष्ट्रप्रेम का संदेश।

कथारा: डीएवी पब्लिक स्कूल,सीसीएल कथारा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह- विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री ए. के. बी. सिंह थे। उनकी धर्मपत्नी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्पणा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों में सीएसआर मैनेजर अनुराग सिंह, डिप्टी ए.एफ.एम. जयप्रकाश वर्मा,मैनेजर माइनिंग कृष्ण मुरारी,कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति,आर.सी.एम.एस. सचिव अजय कुमार सिंह, सीसीएल वेलफेयर समिति के सदस्य रामेश्वर मंडल, युवा समाजसेवी राजेंद्र यादव, समाजसेवी एवं एनजीओ संचालिका श्रीमती सुनीता सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार, रामजी यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यालय की सुसज्जित परेड का निरीक्षण किया। एनसीसी आर्मी और नेवेल विंग के कैडेट्स ने विभिन्न टुकड़ियों में परेड में भागीदारी की। राष्ट्रध्वज फहराने के पहले मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथि एवं उपस्थित जन समूह वंदे मातरम का साक्षी बना। मुख्य अतिथि महोदय के राष्ट्रध्वज फहराते ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की स्वर-लहरियों से गूँज उठा। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी भी ली। एनसीसी कैडेट्स के कदमों के अनुशासन ने सभी को उनकी प्रशंसा करने पर विवश कर दिया।

इसके बाद शुरू हुआ एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत दांडी मार्च पर आधारित नृत्य-नाटिका रही, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और महात्मा गांधी के नेतृत्व की प्रभावशाली झलक देखने को मिली।

इसके साथ ही छोटे बच्चों की विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। ‘रामायण’ पर आधारित नृत्य-नाटिका तथा ‘वंदे मातरम्’ की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों के मनमोहक नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी, कश्मीरी, दक्षिण भारतीय एवं बंगाली लोकनृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीतों और नृत्य-नाटिकाओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण भी प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और स्वतंत्रता के महत्व की झलक दिखाई दी।

विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने मुख्य अतिथि श्री ए. के. बी. सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास एवं उन्नति के लिए महाप्रबंधक महोदय का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। उनकी कृपादृष्टि एवं सकारात्मक सहयोग से विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि ए. के. बी. सिंह ने अपने आशीर्वचन एवं संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, समर्पण और देशप्रेम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों शिव प्रकाश सिंह एवं ओंकार मिश्रा की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, असित कुमार गोस्वामी, तेजो मित्रा पाठक, राकेश रंजन, बी. के. दसौंधी, रितेश कुमार, आराधना ,रेखा कुमारी,सुजला के .,मधुमल्लिका उपाध्याय, खुशबू कुमारी, कुमारी ज्योति, पूजा सिंह, रिया सरकार, रंजीता सिंह, ओशीन, अर्शिया एजाज, सुरजीत लाहा, संगीत कुमार, रीति कुमारी, रिया सिन्हा , मानसी सिन्हा , सुरभि दुबे, पुष्पांजलि राव, आशा कुमारी, ममता पात्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने आज़ादी के इस अमृत महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

समारोह के अंत में वीणा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का जीवंत संदेश दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal