Home » News Update » सनातन रक्षा संघ ने पुजारी बिपेंद्र मिश्रा के पुत्र के इलाज के लिए की आर्थिक सहायता

सनातन रक्षा संघ ने पुजारी बिपेंद्र मिश्रा के पुत्र के इलाज के लिए की आर्थिक सहायता

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी बिपेंद्र मिश्रा के पुत्र के उपचार के लिए शुक्रवार को सनातन रक्षा संघ की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कि गई।

पुजारी जी ने बताया उनके पुत्र का पिछले कुछ समय से उदयपुर में इलाज चल रहा है, आर्थिक रूप से आश्वस्त होने के कारण उन्होंने सनातन रक्षा संघ से मदद मांगी।

उपचार में हो रहे खर्च को देखते हुए संघ के सदस्यों ने परिवार की मदद के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर सनातन रक्षा संघ के सदस्यों ने कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक एवं मानवीय दायित्व है। संगठन की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।

आर्थिक सहयोग प्राप्त होने पर मंदिर के पुजारी बिपेंद्र मिश्रा ने सनातन रक्षा संघ के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुजारी जी ने कहा कि उपचार के कठिन दौर में संगठन द्वारा दिया गया सहयोग उनके परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

पुजारी जी ने सभी सहयोग कर्ताओं के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए अपने पुत्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal