डुमरी: अनुमंडल को जिला बनाने के लिए किए जा रहे हैं महा धरना की तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी गई है। जिला अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने गुरुवार को गृह सचिव उषा देवी को स्मार पत्र सोंपा । इस महा आंदोलन में विभिन्न दलों के नेताओं का भी समर्थन रहा जिसमें पूर्व मुखिया फलजीत महतो (डुमरी पंचायत), शंभू नाथ महतो (पंचायत समिति सदस्य अमरा), जमालुद्दीन अंसारी (पंचायत समिति सदस्य चिनो), देवीलाल आनंद (पूर्व जिला सचिव आजसू गिरिडीह), चंचला देवी (जिला परिषद सदस्य डुमरी)।
इस महा धरना के अगुवाई कर रहे हैं बैजनाथ महतो ने कहा कि हम डुमरी अनुमंडल को जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और घर घर जाकर बूढ़े बुजुर्गों माताएं बहनों को जागृत करेंगे ताकि हमारा डुमरी अनुमंडल जिला बन सके।
विनय पांडे की रिपोर्ट,
