Home » News Update » फुसरो मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।

फुसरो मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। 

राजीव गांधी का कार्यकाल देश के लिए मील का पत्थर साबित हुआ–उत्तम सिंह

फुसरो: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती गुरुवार को फुसरो नगर परिषद के रहीमगंज स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय मे मनाई गई। कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के दूरदर्शी फैसलों को याद किया। बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह ने राजीव गांधी के विजन और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल देश के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। कहा कि राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज कानून और 18 साल में वोटिंग का अधिकार दिया। श्री सिंह ने कहा हम राजीव गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर आगे बढ़ने और देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा कांग्रेस अध्यक्ष रईस आलम ने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक कार्यकाल छोटा था, लेकिन उनका योगदान बहुत बड़ा था। उन्होंने कई क्रांतिकारी कदम उठाए, जिनमें पंचायती राज, आईटी क्रांति और वोटिंग की उम्र घटाकर 18 साल करना शामिल है। अगर राजीव गाँधी आज हमारे बीच होते तो हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नंबर वन होते। बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सिर्फ औपचारिकता न निभाएं। श्री नोनिया ने कहा कि आज जो लोग यहां आए हैं, उनसे मेरी गुजारिश है कि वे सिर्फ ‘परिक्रमा’ करने के बजाय यह पढ़ें कि राजीव जी ने क्या कहा था, इस देश की यात्रा के लिए उनका विजन क्या था और उन्होंने देश के चरित्र के बारे में हमें क्या बताया था। जब तक हम उन बातों को ध्यान में नहीं रखेंगे, तब तक पीएम मोदी से लड़ना बहुत मुश्किल होगा।

कांग्रेस नेता गणेश मल्लाह ने भी राजीव गांधी को याद किया। श्री मल्लाह ने कहा कि आज हम राजीव गांधी और उनके आदर्शों को याद कर रहे हैं। उनकी याद में यहां लोग जमा हुए हैं। उनके कार्यकाल में देश का कंप्यूटराइजेशन और जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण पहल की गईं। राजीव गांधी ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए बहुत कुछ किया और उनके उत्थान के लिए काम किया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता परवेज अख्तर ने कहा कि हमारे लिए यह प्रेरणा का दिन है। और यह जगह भी प्रेरणा का स्रोत है। जब भी हम यहां आते हैं, तो नई ऊर्जा के साथ लौटते हैं। अगर राजीव गाँधी आज जीवित होते,तो इस देश का इतिहास बदल गया होता, इस देश का भविष्य बदल गया होता, इस देश की किस्मत बदल गई होती। यह हमारा दुर्भाग्य है कि बहुत कम उम्र में ही वे हमें छोड़कर चले गए।

कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती एक आशीर्वाद की तरह है। उन्होंने आधुनिक भारत का सपना देखा और 18 साल की उम्र में वोट देने का अधिकार देकर युवाओं को सशक्त बनाया। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों को मजबूत करने का भी काम किया। जिसकी झलक आज ग्रामीण महिलाओं की तरक्की में दिखती है। ठीक जब वे पूरी तरह परिपक्व हो गए थे। और देश का नेतृत्व करने में सक्षम थे, तभी कुदरत ने उन्हें हमसे छीन लिया। उनके बलिदान और उनकी कमी की भरपाई कभी नहीं हो सकती। मौके पर मनीर अंसारी, राजू दिगार,अकबर भाई,जमीर खान,मोहम्मद खुर्शीद, शहजाद हुसैन, हाजी कलाम,मोहम्मद इदरीश,अजहर खान,उमेश भाई, संजू सिंह आदि मुख्य रूप मौजूद हुए।

शंकर प्रसाद ककी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal