Home » News Update » केबल तार चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का तार बरामद

केबल तार चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का तार बरामद

तेनुघाट: पुलिस अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रविंन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रेस वार्ता किया गया।कसमार थाना क्षेत्र के ग्राम मोचरो स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप से करीब 400 मीटर 95 एमएम केबल तार चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया केबल तार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की रात बजरंगबली मंदिर के समीप से अज्ञात चोरों ने 95 एमएम का केबल तार चोरी कर लिया था। इस संबंध में ग्राम तेलमुंगा निवासी हीरालाल जायसवाल की शिकायत पर कसमार थाना में मामला दर्ज किया गया था।

तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना पुलिस की छापेमारी टीम ने 21 अगस्त को मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दिगम्बर कुमार पाण्डेय (28 वर्ष), निवासी ग्राम घोराजी, थाना डोंगाडीह, जिला गिरिडीह तथा चंदन कुमार दुबे (24 वर्ष), निवासी जैनामोड़ मिश्रासाई, थाना जरीडीह, जिला बोकारो शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी किया गया केबल तार बरामद किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष चोरी गए केबल तार की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

छापेमारी दल में कसमार थाना प्रभारी पुंडुअनीत कुंदन कुमार, पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, घनश्याम कुमार रवि, सअनि पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal