कथारा: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर की ओर से आगामी शारदीय दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता एम एन सिंह ने वही संचालन बिजय यादव ने किया।बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा पंडाल के निर्माण, माता की प्रतिमा, रोशनी, साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, चंदा संग्रह की रूपरेखा पर समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। साथ ही पूजा के दौरान स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।समिति के श्याम नंदन मंडल ने कहा कि कथारा चार नम्बर में माँ दुर्गा की पूजा पिछले कई वर्षों से बड़े ही धूमधाम और आस्था के साथ मनाई जाती रही है। इस वर्ष भी हम सभी के सहयोग से पूजा को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का प्रयास करेंगे।मथुरा सिंह यादव ने कहा कि मैं क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करता हूँ कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी तन-मन-धन से सहयोग कर इस आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव सचिव अजय कुमार कोषाध्यक्ष सी एस प्रसाद,श्याम नंदन मंडल,तपेश्वर चौहान, मथुरा सिंह वेदव्यास चौबे,उपेन्द्र सिंह,सुरेश ठाकुर, बी एन तिवारी,संतोष सिन्हा, कमलकांत सिंह,सुनीता सिंह, बिरजा,जगदीश गौस्वामी, बिजय चौहान,बचु राम,विजय चौहान, हरिहर चौहान,संतोष राम गोड, राजेश पांडेय,साधु तुरी,देवाशीष आश,पंचराम,बेनेशरी नोनिया मनोज सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
