बेरमो: बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित पंच मंदिर परिसर में मां काली मंदिर का जीर्णोद्धार रीना कुमारी के द्वारा कराया गया। जीर्णोद्धार के उपरांत मंगलवार को मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पंडित तन्मय गोस्वामी ने यजमान शानू कुमार के द्वारा मां काली की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न कराई। पूजा के पश्चात मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बाबूलाल गिरी, महादेव राम, खिरोधर महतो, धीरज कुमार, मनीष कुमार, आशा देवी, गीता देवी, कमला देवी, मीना देवी, किरण देवी सहित अन्य कई महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
