Home » News Update » चतरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन, वॉलीबॉल फाइनल में चतरा वॉलीबॉल एसोसिएशन विजेता

चतरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन, वॉलीबॉल फाइनल में चतरा वॉलीबॉल एसोसिएशन विजेता

चतरा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चतरा पुलिस द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसी तीन प्रमुख खेल स्पर्धाओं का आयोजन कराया गया था, जिसमें स्थानीय युवाओं और पुलिस की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता का समापन रविवार को रोमांचक वॉलीबॉल मैच के साथ हुआ। फाइनल मुकाबला चतरा पुलिस और चतरा वॉलीबॉल एसोसिएशन की टीमों के बीच खेला गया।

कांटे की टक्कर वाले इस खिताबी मुकाबले में चतरा वॉलीबॉल एसोसिएशन की टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चतरा पुलिस की टीम को सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया। जीत दर्ज करने के साथ ही चतरा वॉलीबॉल एसोसिएशन ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

समापन समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। चतरा पुलिस लाइन के सार्जेंट रविन्द्र कुमार ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal