Home » News Update » मानवता की मिसाल: तीन दिन से स्टेशन पर भटक रही मानसिक विक्षिप्त महिला को पत्रकारों ने पहुंचाया माहेर आश्रम।

मानवता की मिसाल: तीन दिन से स्टेशन पर भटक रही मानसिक विक्षिप्त महिला को पत्रकारों ने पहुंचाया माहेर आश्रम।

बेरमो: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले तीन दिनों से भटक रही एक मानसिक रूप से विक्षिप्त मुस्लिम महिला को स्थानीय पत्रकारों और पुलिस की पहल पर बुधवार शाम गोमिया स्थित माहेर संस्था को सौंप दिया गया, जहां उसकी देखभाल और इलाज किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात शक्तिपुंज एक्सप्रेस से लगभग 33 वर्षीय महिला बोकारो थर्मल स्टेशन पर उतरी थी। तब से वह स्टेशन और आसपास के इलाकों में भटक रही थी और मांग कर गुजारा कर रही थी।

बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार मिश्रा, लाइव 11न्यूज़ के राजेश सागर, दैनिक भास्कर के सूरज कुमार सिंह तथा भाकपा नेता पप्पू शर्मा और जीवन कुमार की नजर उस महिला पर पड़ी। मानवता दिखाते हुए जब उन लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम फरजाना उर्फ रेहाना और पता जामनगर, गुजरात के खंभालिया का बताया।

महिला की स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल गोमिया स्थित माहेर संस्था के राजेश कुजूर से संपर्क किया। सूचना पर राजेश कुजूर ने संस्था की सदस्य शिवरानी मिंज को एम्बुलेंस के साथ बोकारो थर्मल भेजा। स्थानीय थाना पुलिस को लिखित सूचना देने के बाद महिला को सुरक्षित माहेर ले जाया गया।

बेरमो से राजेश सागर

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal