Home » News Update » बोकारो थर्मल को मिला नया थाना प्रभारी: रोहित कुमार सिंह ने संभाला पदभार, कहा – अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बोकारो थर्मल को मिला नया थाना प्रभारी: रोहित कुमार सिंह ने संभाला पदभार, कहा – अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बेरमो: बोकारो थर्मल थाना में शुक्रवार को नए थाना प्रभारी के रूप में 2012 बैच के पुलिस पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह बेरमो थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे।

 

थाना पहुंचने पर निवर्तमान थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और थाने के सभी पदाधिकारियों से परिचय कराते हुए औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। पदभार संभालते ही नए थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए रोहित सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम करना जरूरी है। आम नागरिक निडर होकर अपनी समस्याएं लेकर थाने आएं, पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहेगी, ताकि आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे।

इधर शुक्रवार को ही पेंक नारायणपुर में मुकेश दयाल सिंह, नावाडीह में अनिल लिंडा और बेरमो में नित्यानंद महतो ने भी अपने-अपने थानों में पदभार ग्रहण किया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal