21 सितंबर 2026 से प्रस्तावित था अनिश्चितकालीन आंदोलन, सकारात्मक बातचीत के बाद अगले आदेश तक हड़ताल स्थगित।
फुसरो: नगर परिषद के वेस्ट मैनेजमेंट में कार्यरत सफाई कर्मियों द्वारा 21 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के प्रस्ताव को लेकर रविवार 20 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह जी के दिशा-निर्देश पर आयोजित बैठक में सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा एवं वार्ता हुई।
बैठक में फुसरो नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, फुसरो नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू दिगार, फुसरो नगर परिषद के सिटी मैनेजर अजमल हुसैन, फुसरो नगर परिषद कर्मी शंकर कुमार सहित सफाई कर्मियों की ओर से सुदर्शन समाज के प्रतिनिधि रवींद्र राम और पंकज आदर्श मौजूद रहे।
बैठक के दौरान वेस्ट मैनेजमेंट के सफाई कर्मियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
वार्ता के बाद सफाई कर्मियों ने 21 सितंबर 2026 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इससे फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की संभावित स्थिति फिलहाल टल गई है।
बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था फुसरो शहर की मूलभूत जरूरतों में शामिल है। और कर्मियों की समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत एवं समन्वय के माध्यम से किया जाना जरूरी है।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
