शॉल और श्रीफल देकर दी शुभकामनाएं, महिला मोर्चा की रही दमदार उपस्थिति।
टंडवा(चतरा) मगध परियोजना में नए परियोजना पदाधिकारी (PO) के रूप में कार्यभार संभालने पर श्री राकेश कुमार को जनता मजदूर संघ द्वारा सम्मानित किया गया। रविवार (20 सितंबर 2026) को यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल (नारियल) भेंट कर नए कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनता मजदूर संघ के नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में परियोजना विकास के नए आयाम छुएगी और स्थानीय कामगारों के हितों की रक्षा होगी। इस बधाई समारोह में मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के मगध परियोजना सचिव सह युवा समाजसेवी जितेंद्र कुमार,विकास कुमार पांडे, कुमार राहुल, कुमार आलोक, रामप्रवेश सिंह और विकाश कुमार शामिल थे।
इसके अलावा यूनियन के सदस्य सकलदीप साव, बलराम साव, संतोष कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्याएं नीलम उरांव, सुलेखा देवी, बबीता कुमारी, राधा देवी, सोनामणि कुमारी, रुक्मणी कुमारी, अंजली कुमारी, प्रियंका कुमारी, संजु तिर्की, कंचन देवी, लालमुनि कुमारी, प्रिया देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, कंचन देवी, निशा देवी और निकिता कुजुर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
