Home » News Update » आलोक कुमार गुप्ता बने सीसीएल के महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की संभालेंगे कमान

आलोक कुमार गुप्ता बने सीसीएल के महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की संभालेंगे कमान

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता को महाप्रबंधक (General Manager) पद पर पदोन्नति दी गई है। कोल इंडिया लिमिटेड, कोलकाता की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 14 अधिकारियों को महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के बाद आलोक कुमार गुप्ता की पदस्थापना कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग में ही की गई है।

आलोक कुमार गुप्ता को मानव संसाधन, प्रशासन, सीएसआर, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है। सीसीएल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसंपर्क एवं संचार को पारंपरिक दायरे से आगे बढ़ाते हुए रचनात्मकता, नवाचार और नए प्रयोगों को प्राथमिकता दी।

उनकी प्रमुख पहलों में सीसीएल के लोगो का डिजाइन, झारखंड में पहली बार National PR Conclave-2025 का आयोजन, भारतीय डाक विभाग के सहयोग से कोल योद्धाओं को समर्पित Special Cover Stamp जारी कराना, कोल कर्मियों के लिए Wall Mural Painting, ‘कबाड़ से कंचन’ और ‘War Against Wastage’ जैसी पहल शामिल हैं।

इसके अलावा सीसीएल मुख्यालय की विभिन्न इमारतों के मुख्य द्वार पर पट्टिकाएं लगाकर उनके नामकरण की पहल तथा Vigilance Awareness Campaign को रचनात्मक माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास भी उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। उन्होंने सीसीएल की उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल एवं क्रिएटिव माध्यमों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया।

आलोक कुमार गुप्ता इससे पहले झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। सरकारी सूचना एवं जनसंपर्क क्षेत्र के अनुभव तथा सीसीएल में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के दौरान किए गए अभिनव प्रयोगों के कारण उन्होंने संचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति के बाद अब उनके नेतृत्व में सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग में रचनात्मकता, तकनीक और नवाचार को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal