Home » News Update » आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखियों का हुआ सम्मान

आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखियों का हुआ सम्मान

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए वार्ड नंबर-06, गिरिडीह में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद सह भाजपा युवा मोर्चा के सह प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैशाखियार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, अजय पाठक, पिंकी सिंह, तारा देवी, संदीप डंगेच, रामेश्वर पंडित, आलोक यादव, राजू वर्मा, मीत मुखर्जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में लंबे सार्वजनिक जीवन से सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखियां समाज की नींव मजबूत करने के साथ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। ऐसे कर्मियों का सम्मान करना गर्व की बात है।

भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैशाखियार ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं आने वाली पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सम्मान उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड की आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए समाज एवं बच्चों के हित में उनके कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal