Home » News Update » सनातन रक्षा संघ ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी रोहित कुमार का किया भव्य स्वागत, शांति व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प

सनातन रक्षा संघ ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी रोहित कुमार का किया भव्य स्वागत, शांति व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प

बेरमो: बोकारो थर्मल थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी रोहित कुमार का सनातन रक्षा संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था और विधि व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और अपराध पर अंकुश लगेगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने सनातन रक्षा संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए उन्हें आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर सनातन रक्षा संघ के राजदेव सिंह, बिनोद साव, वकील महतो, सुमन बरनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal