बेरमो: लाइफ केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता देवी, मनोज कुमार सहित पूरी टीम ने बोकारो थर्मल के नवनियुक्त थाना प्रभारी रोहित कुमार का पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान सुनीता देवी ने थाना प्रभारी को कथारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। थाने में शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाएगी और उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया।
