Home » News Update » जोडा़ तालाब परिसर में एनटीपीसी ने चलाया स्वच्छता अभियान

जोडा़ तालाब परिसर में एनटीपीसी ने चलाया स्वच्छता अभियान

टंडवा (चतरा): स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की ओर से मंगलवार को टंडवा स्थित जोडा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनटीपीसी कर्मियों एवं अभियान से जुड़े लोगों ने तालाब परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की और एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के महत्व पर भी लोगों को जागरूक किया गया। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की ओर से बताया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।

अभियान के माध्यम से लोगों से सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal