बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित जीएम कॉलोनी के ट्रांसफार्मर सब-स्टेशन में शॉर्ट सर्किट के कारण मुख्य केबल में अचानक आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत ही पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
बिजली कटने के कारण कॉलोनी के एक बड़े हिस्से में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। लगभग नौ घंटे तक बिजली न रहने से कॉलोनीवासियों को पेयजल संकट और अन्य दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिना बिजली और पानी के लोगों का बुरा हाल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद डीवीसी के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शाम को जले हुए केबल की मरम्मत की। इसके बाद ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी और लोगों ने राहत की सांस ली।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
