Home » News Update » बोकारो थर्मल के लाल ने किया कमाल: कुणाल राज किरण बने कस्टम एग्जामिनर ऑफिसर, मुंबई में मिली पहली पोस्टिंग, क्षेत्र में खुशी की लहर

बोकारो थर्मल के लाल ने किया कमाल: कुणाल राज किरण बने कस्टम एग्जामिनर ऑफिसर, मुंबई में मिली पहली पोस्टिंग, क्षेत्र में खुशी की लहर

बेरमो:  बोकारो थर्मल के होनहार युवा कुणाल राज किरण ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया है। कुणाल का चयन प्रतिष्ठित SSC CGL परीक्षा के माध्यम से लेवल-7 के राजपत्रित पद कस्टम एग्जामिनर ऑफिसर के रूप में हुआ है। उनकी पहली पोस्टिंग देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुई है। इस खबर के बाद से पूरे बोकारो थर्मल में खुशी और गर्व का माहौल है।

कुणाल एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता राजदेव सिंह DVC बोकारो थर्मल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और माता किरण देवी एक गृहणी हैं। परिवार में तीन बहन और एक भाई है। कुणाल की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय कृष्ण सुदर्शन स्कूल से हुई, जिसके बाद उन्होंने +2 की पढ़ाई DAV पब्लिक स्कूल, कथारा से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वे बैंगलोर चले गए, जहाँ से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सरकारी सेवा की तैयारी शुरू की और अप्रैल में SSC CGL की परीक्षा दी, जिसमें उन्होंने मई में सफलता प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया। बेटे की सफलता पर पिता राजदेव सिंह ने कहा, “आज हमारे परिवार के लिए बहुत गर्व का दिन है। कुणाल बचपन से ही मेहनती और लगनशील रहा है। DVC से रिटायर होने के बाद मेरी यही इच्छा थी कि मेरा बेटा एक बड़ा अधिकारी बने और उसने मेरा सपना सच कर दिखाया। उसकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।”

वहीं माँ किरण देवी ने भावुक होते हुए कहा, “माँ के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। कुणाल ने दिन-रात एक कर पढ़ाई की है। हम साधारण परिवार से हैं, लेकिन उसने कभी हमें निराश नहीं किया। भगवान से प्रार्थना है कि वह आगे भी ऐसे ही तरक्की करता रहे और ईमानदारी से देश की सेवा करे।” कुणाल की इस उपलब्धि पर डीवीसी कर्मियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal