Home » News Update » अपहरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

अपहरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

गोमिया: कथारा ओपी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 11 मई 2026 को अनल कुमार, पिता महेश रजवार, निवासी महली बांध, थाना गोमिया (कथारा ओपी), बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर जान मारने की नीयत से अपहरण करने के आरोप में गोमिया थाना (कथारा ओपी) कांड संख्या 63/2026 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 115(2), 126(2), 127(2), 140(1), 140(2), 352, 351(2) एवं 3(5) के तहत अनुसंधान चल रहा था।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले के दो आरोपियों कमलेश यादव, पिता स्व. बिमल महतो तथा विन कन्हैया यादव, पिता कमलेश यादव, दोनों निवासी खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार, जिला बोकारो को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
वहीं, 30 सितंबर 2026 को इसी मामले के फरार आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव, पिता कामेश्वर यादव, निवासी खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार, जिला बोकारो को गुप्त सूचना के आधार पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पेटरवार थाना में कांड संख्या 204/2020 तथा कांड संख्या 158/2013 सहित पूर्व के मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा गोमिया थाना (कथारा ओपी) के कांड संख्या 63/2026 में भी उसका नाम दर्ज है।
छापेमारी दल में कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम, पुअनि रवि चौरसिया तथा कथारा ओपी रिजर्व गार्ड, जिला बोकारो के जवान शामिल थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal