Home » News Update » CISF का वार्षिक निरीक्षण-सह-सुरक्षा ऑडिट, DIG अमित माथुर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

CISF का वार्षिक निरीक्षण-सह-सुरक्षा ऑडिट, DIG अमित माथुर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बेरमो: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, पटना के उप महानिरीक्षक अमित माथुर द्वारा CISF इकाई बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) का वार्षिक निरीक्षण-सह-सुरक्षा ऑडिट किया गया।

उप महानिरीक्षक के इकाई परिसर में आगमन पर इकाई प्रभारी-सह-उप कमांडेंट अरुण प्रसाद द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात उप निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में CISF जवानों द्वारा सम्मान गार्ड प्रस्तुत कर उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने इकाई के बैरक, क्वार्टर गार्ड, केंद्रीय पुलिस कैंटीन, संयंत्र के विभिन्न सुरक्षा ड्यूटी पोस्टों एवं अग्नि नियंत्रण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था, परिचालनिक तैयारियों एवं बल सदस्यों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए इसके उपरांत उप महानिरीक्षक ने DVC,BTPS के संयंत्र प्रमुख सह परियोजना प्रधान सुशील अरजरिया के साथ बैठक की। बैठक में संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा संयंत्र के सुचारु संचालन एवं सुरक्षा को और मजबूत बनाने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

निरीक्षण कार्यक्रम के अगले चरण में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उप महानिरीक्षक ने CISF के अधिकारियों एवं जवानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बल सदस्यों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इकाई प्रभारी-सह-उप कमांडेंट अरुण प्रसाद, सहायक कमांडेंट दिव्यांश भारद्वाज, अरुण कुमार गिरी सहित CISF के 70 से अधिक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal