गोमिया: गोमिया विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुर्शीद अली ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘IYC Buniyadi Training Camp’ में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर के सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रमाण पत्र के अनुसार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 29 सितंबर, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को रांची में किया गया था। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के द्वारा मुर्शीद अली को सोपा गया।
प्रशिक्षण शिविर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा, स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों, भारतीय संविधान तथा युवाओं की भूमिका से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रमाण पत्र में युवा कांग्रेस के ‘पंजा विजन’ के तहत पढ़ाई, अवसर, न्याय, जवाबदेही और आजादी जैसे पांच प्रमुख बिंदुओं को भी दर्शाया गया है।
प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता के बाद मुर्शीद अली ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं को संगठन की विचारधारा, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव को संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के कार्यों में उपयोग करने की बात कही।
वहीं, गोमिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आजम अंसारी ने कहा कि मुर्शीद अली की अध्यक्षता में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को उठाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में युवा कांग्रेस की गतिविधियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से मुर्शीद अली को संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
