विजेता डुमरी को डबल खस्सी व शील्ड, उपविजेता होन्हे को मिला सिंगल खस्सी व शील्ड
टंडवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र के पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम घाघरा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल में डुमरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होन्हे को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, होन्हे की टीम उपविजेता रही।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास उपस्थित रहे। उनके साथ सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामावतार राम, गणेश प्रसाद साहू, उदय पांडेय, मो. साहबान अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता डुमरी की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में डबल खस्सी एवं शील्ड प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता होन्हे की टीम को सिंगल खस्सी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति युवाओं का उत्साह देखने को मिला। इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
