Home » News Update » मोमिन कॉन्फ्रेंस का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह संपन्न

मोमिन कॉन्फ्रेंस का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह संपन्न

हजारीबाग: मोमिन कॉन्फ्रेंस के बैनर तले रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को हजारीबाग स्थित ग्रैंड पैलेस होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आबिद अली अंसारी उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन में समाज की शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने मोमिन-अंसारी समाज के बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और शिक्षा के क्षेत्र में गंभीरता से काम करने की अपील की।

 

बैठक में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सामाजिक और राजनीतिक मजबूती के लिए शिक्षा के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। यदि समाज शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में संगठित होकर आगे बढ़ता है, तो वह अपने अधिकारों और हितों के लिए अधिक प्रभावी ढंग से आवाज उठा सकता है।

 

कार्यक्रम में विष्णुगढ़ से झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव सह मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला उपाध्यक्ष अब्बास अंसारी, समाजसेवी अब्दुल गफ्फार अंसारी, अफरोज आलम एवं रहमत अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal