Home » News Update » दुर्गा पूजा को लेकर कथारा ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

दुर्गा पूजा को लेकर कथारा ओपी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

कथारा: आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने की, जबकि संचालन अजय सिंह ने किया।

बैठक में आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। वहीं, बोकारो पुलिस की ओर से पूजा के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचें तथा किसी संदिग्ध अथवा भ्रामक सूचना पर तत्काल विश्वास न करें। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाह वाली खबरों से सावधान रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी पोस्ट को शेयर या प्रसारित नहीं करने की अपील की।

 

बैठक में जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, इकबाल अहमद, राजेंद्र यादव, हेमू यादव, जाबिर आलम, चंद्रदेव यादव, निजाम अंसारी, कलीम अंसारी, गुप्तेश्वर पांडे, सुनीता सिंह, मुस्ताक अहमद, गुलाम रब्बानी, प्रदीप यादव, विजय यादव, अमरजीत कुमार सभी लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न कराने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal