भुरकुंडा: भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति ने अपना वार्षिक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 3 अक्टूबर की देर शाम भुरकुंडा के उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित बैठक में समिति के संरक्षक परमजीत सिंह धामी, डॉ. राजेंद्र महतो, अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने सबसे पहले सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की।
इसके बाद उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महासचिव सुरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल सहित किशोरी वर्मा, अशोक सोनी, सरफराज अहमद, मो. एजाज अहमद, शिव कुमार गुप्ता, विजय बर्णवाल एवं संजय प्रसाद ने भी सदस्यता ग्रहण की। कई सदस्यों ने सदस्यता शुल्क के साथ समिति के बेहतर संचालन के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग राशि भी दी।
बैठक में बताया गया कि भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति का गठन वर्ष 1994 में हुआ था। तब से समिति दुकानदारों एवं ग्राहकों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करती आ रही है।
सदस्यता कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष महेश्वर साहु की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसका संचालन महासचिव सुरेश उपाध्याय ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अक्टूबर से अन्य दुकानदारों को भी समिति की सदस्यता दिलाई जाएगी। साथ ही समिति सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेगी तथा दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों के हितों का भी ध्यान रखेगी।
बैठक में गत दिनों भुरकुंडा थाना प्रभारी को सौंपे गए स्मार-पत्र पर भी चर्चा हुई। पर्व-त्योहार को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने एवं भुरकुंडा बाजार को जाम मुक्त रखने की मांग की गई। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने किया।
अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट,
