Home » News Update » शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न*● शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न*● शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

गिरिडीह: शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर-सरिया, संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर प्रतिबंध का अनुपालन सुनिश्चित करने, पूजा पंडालों का निर्माण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप खुला एवं मजबूत रखने, आवश्यकतानुसार अस्थायी विद्युत संयोजन लेने तथा विद्युत सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पूजा पंडालों में अग्निशमन एवं आपातकालीन सुरक्षा के समुचित प्रबंध, पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वालंटियर्स) की नियुक्ति, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

 

अनुमंडल पदाधिकारी ने आमजनों एवं पूजा समितियों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित या साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रैश ड्राइविंग पर प्रभावी नियंत्रण, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने से रोकने तथा पर्व के दौरान शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी के सहयोग से दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। बैठक में बगोदर-सरिया अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, पूजा समितियों के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal