बेरमो: कंचकीरो से बोकारो थर्मल आने के दौरान नया बस्ती के समीप क्रेशर के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक संख्या JH09A3632 सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घायल की पहचान निशन हाट निवासी 55 वर्षीय नागेश्वर महतो के रूप में हुई है। उनके माथे में गंभीर चोटें आई हैं। नागेश्वर महतो डीवीसी में सप्लाई मजदूर के रूप में कार्यरत हैं तथा हिंद किसान मजदूर यूनियन से जुड़े हुए हैं। घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
