गांधीनगर: दुर्गा पूजा को लेकर गांधीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि के अलावे काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किया। टीन एजर बाइकर्स पर विशेष निगरानी रखने,त्योहार के समय कोयला तथा छाई ट्रांसपोर्टिंग बंद रखने, शराबियों पर विशेष नजर रखने, मेला वाले स्थलों में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करने सहित कई बातों को रखा। थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा की पंडालो में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगे तथा सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही पंडाल का निर्माण कराये तथा सुरक्षा मानकों का पालन करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार ने कहा की बेरमो हमेशा से आपसी सौहार्द और एकता के मिसाल कायम करती रही है, हर पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखें। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर रहेगी,हर पंडाल के 20-20 वॉलिंटियर का नाम थाना में अवश्य दें, सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट से बचें। मौके पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी,थाना प्रभारी धनंजय सिंह, अंचल निरीक्षक बेरमो निरंजन कुमार, मिथलेश पांडेय, समाजसेवी वीरेंद्र कुमार सिंह,अनिल अग्रवाल ,गुरमीत सिंह,मो सरफुद्दीन, सुबोध सिंह पवार, पम्मी सिंह, ओम प्रकाश साव ,श्याम बिहारी रजक, संजय हरि, अजय हरि, ईश्वर महतो, गोपाल नारायण सिन्हा, सुनील सिंह, भारती झा, बंटी सिंह ,संतोष महतो, टेकलाल महतो ,राजेश महतो, गोविंद महतो,अफजल अनीश,आनंद सिंह,ओमप्रकाश,गोपी कुमार, सतेंद्र सिंह, अविनाश सिन्हा ,मुन्ना सिंह, बेलाल अनीस, मो जावेद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
