Home » News Update » भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति का सदस्यता अभियान तेज, बाजार के 25 दुकानदारों ने बढ़ाया समिति का कारवां

भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति का सदस्यता अभियान तेज, बाजार के 25 दुकानदारों ने बढ़ाया समिति का कारवां

15 अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान, प्रथम चरण में 100 प्रमुख दुकानदारों को जोड़ने का लक्ष्य

भुरकुंडा: भुरकुंडा दुकानदार संघर्ष समिति की ओर से चलाया जा रहा सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के तहत 6 अक्टूबर की शाम समिति के पदाधिकारियों ने भुरकुंडा बाजार के विभिन्न दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें समिति से जोड़ते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।

 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महासचिव सुरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य शिव कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया। दुकानदारों ने भी समिति के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उत्साह के साथ सदस्यता ग्रहण की।

 

अभियान के दौरान बिरसा चौक के अशोक कुमार, भदानीनगर के विश्वामित्र गुप्ता बाचल तथा भुरकुंडा बाजार के किशन बंसल, रवि कुमार, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, प्रमोद शर्मा, राजेश अग्रवाल, अजय गोयल, भोला अग्रवाल, सुशील गोयल, बसंत लाल, कैफी आजमी, जीवन गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, शकील अख्तर मसन, राजेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मो. इरशाद सहित अन्य दुकानदारों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की।

 

समिति के अध्यक्ष महेश्वर साहु ने बताया कि सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा। प्रथम चरण में समिति ने 100 प्रमुख दुकानदारों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि अब तक 39 दुकानदार समिति की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं, जबकि निर्धारित लक्ष्य के तहत 61 और दुकानदारों को सदस्य बनाया जाना बाकी है। समिति द्वारा आने वाले दिनों में भी बाजार के अन्य दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें अभियान से जोड़ने का कार्य जारी रखा जाएगा।

 

अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal