Home » News Update » बोकारो थर्मल-नरकी मार्ग पर बिखरी छाई से लोग परेशान, हाइवा से गिर रही राख बनी आफत।

बोकारो थर्मल-नरकी मार्ग पर बिखरी छाई से लोग परेशान, हाइवा से गिर रही राख बनी आफत।

बेरमो: बोकारो थर्मल-नरकी सड़क मार्ग पर डीवीसी के ऐश पौंड से छाई ढोने वाले हाइवा वाहनों से गिर रही छाई लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर जमा छाई और उड़ते गुबार से छोटे वाहन चालकों, दोपहिया सवारों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।

सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी कार वाशिंग सेंटर, हरिजन ईंट भट्टा कॉलोनी, कंजकिरो और बुडगड्डा मोड़ से पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास सड़क पर भारी मात्रा में छाई बिखरी है। वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ने से दृश्यता कम हो रही है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

इस मामले में गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने डीवीसी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि टेंडर में स्पष्ट है कि ऐश पौंड में कार्यरत 54 मजदूर सड़क पर गिरी छाई की सफाई करेंगे और धूल रोकने के लिए पूरे मार्ग पर वाटर टैंकर से पानी का छिड़काव किया जाएगा। लेकिन ठेका कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। न सफाई हो रही है, न छिड़काव। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से तत्काल संज्ञान लेकर नियमित सफाई और पानी छिड़काव सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal