Home » News Update » उपायुक्त, रामनिवास यादव के सख्त निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 750 लीटर चुलाई शराब बरामद

उपायुक्त, रामनिवास यादव के सख्त निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 750 लीटर चुलाई शराब बरामद

गिरिडीह: आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त, रामनिवास यादव ने उत्पाद विभाग को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग द्वारा गावाँ थाना के सहयोग से बरमसिया पिकेट, थाना-गावाँ क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 750 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध शराब को नियमानुसार जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है तथा संबंधित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस बाबत उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार छापेमारी एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वंही जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal