Home » News Update » रामायण क्विज़ प्रतियोगिता में डी.ए.वी. कथारा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

रामायण क्विज़ प्रतियोगिता में डी.ए.वी. कथारा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

कथारा: डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के तत्वावधान में चिन्मया विद्यालय बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय ‘रामायण क्विज़: ज्ञान और गुण का संगम’ प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में डी.पी.एस. रांची प्रथम स्थान पर रहा।

7 अक्टूबर को आयोजित इस अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिता में झारखंड के 11 से अधिक नामचीन विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और रामायण के गूढ़ प्रसंगों पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। डी.ए.वी. कथारा की ओर से कक्षा आठवीं के छात्र तरुण कुमार तथा कक्षा दसवीं के छात्र शिवम अग्रवाल ने भाग लिया था। संस्कृत शिक्षक सच्चिदानंद शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं मार्गदर्शन में छात्रों ने अपनी कुशाग्र बुद्धि और विषय ज्ञान का परिचय देते हुए यह सफलता हासिल की।

8 अक्टूबर को विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन -आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार, पदक और प्रमाण -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा विद्यालय एक सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद निरंतर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से असाध्य लक्ष्य को भी अवश्यंभावी बनाया जा सकता है। रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और नैतिक मूल्यों का स्तंभ है। हमारे बच्चों ने इस प्रश्नोत्तरी में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर यह दिखाया है कि वे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं।

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस सफलता में वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ. आर. एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, तेजो मित्रा पाठक, असित कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन,बी. के. दसौंधी, रेखा कुमारी, आराधना, ओशीन, ममता पात्रा, पुष्पांजलि राव, रीति कुमारी, संगीत कुमार, ओंकार मिश्रा, अश्विनी कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यार्थियों को बधाई दी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal