Home » News Update » लोक संवाद में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 33 मामलों पर हुई सुनवाई

लोक संवाद में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 33 मामलों पर हुई सुनवाई

शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

बोकारो: आमजनों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में ‘हम आपको सुनते हैं… लोक संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में कुल 33 मामलों पर सुनवाई हुई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

लोक संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की शिकायतों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

 

उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। लोक संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। इससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में मदद मिलती है।

 

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव है, उनका शीघ्र निष्पादन करने तथा जांच या विभागीय प्रक्रिया से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal