Home » News Update » कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुष्मा कुमारी ने थाना प्रभारी का पौधा देकर किया स्वागत, कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने की जताई उम्मीद

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुष्मा कुमारी ने थाना प्रभारी का पौधा देकर किया स्वागत, कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने की जताई उम्मीद

बेरमो: कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव सुष्मा कुमारी ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल थाना में नवनियुक्त इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर थाना प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश महासचिव सुष्मा कुमारी ने कहा कि थाना प्रभारी के आने के बाद बोकारो थर्मल थाना के स्वरूप में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, थाने का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और भी अधिक सुदृढ़ और मजबूत होगी। आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसेगी।

सुष्मा कुमारी ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व नजदीक है, ऐसे में पुलिस और जनता के समन्वय से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने थाना प्रभारी को दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस महिला मोर्चा महिला सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर वे क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर उनके साथ महिला पत्रकार अर्चना कुमारी और जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो भी मौजूद थीं।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal