Home » News Update » दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न।

दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न।

शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

बोकारो थर्मल: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने की। इसमें शांति समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में क्षेत्र की सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इनके समाधान के लिए सीसीएल (CCL) और डीवीसी (DVC) के सहयोग से आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया।

 

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और संभावित जाम को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

 

हुड़दंग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

 

थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में हुड़दंग करने, शांति भंग करने या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सामूहिक सहयोग पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal